Samvidhan Gk Question In Hindi 2023 | भारतीय संविधान जनरल नॉलेज

Samvidhan Gk Question In Hindi –  नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपके लिए भारतीय संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लेकर आए हैं जो सभी तरह के प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकते है भारतीय संविधान इन हिंदी pdf यह प्रश्न बार बार प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते हैं इन प्रश्नो को लास्ट तक जरूर पढ़े 

Samvidhan Gk Question In Hindi

Samvidhan Gk Question In Hindi | भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी PDF

1.संविधान सभा की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे
उत्तर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद

2. ब्रिटिश भारत में किस अधिनियम में संघीय शासन का प्रावधान था
उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935

3. अखिल भारतीय संघ स्थापित करने का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया था
उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935

4. भारत की संविधान सभा ने वर्तमान रूप में राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया
उत्तर :- 22 जुलाई, 1947 को

5. वित्त आयोग का कार्यकाल कितना होता है
उत्तर :- 5 वर्ष

6. भारत की संचित निधि में से राज्यों के राजस्व में सहायता अनुदान को कौन विनियमित करता है
उत्तर :- वित्त आयोग

7. नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है
उत्तर :- प्रधानमंत्री

8. भारतीय संविधान पूर्णतः कब लागू हुआ था
उत्तर :- 26 जनवरी, 1950

9. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी है
उत्तर :— 65 वर्ष

10. भारतीय संविधान में राज्यपाल को मनोनीत किए जाने की पद्धति में किस देश का अनुसरण किया गया है
उत्तर :- कनाडा

11. संसद का सदस्य नहीं होने पर कोई व्यक्ति अधिकतम कितने माह तक केंद्रीय मंत्री रह सकता है
उत्तर :- छह माह तक

12. भारत के मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थीं
उत्तर :- 8 (वर्तमान में 12 )

13. मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और कितनी अनुसूचियाँ थीं
उत्तर :- 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ

14. भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान की आत्मा कहलाता है
उत्तर :- उद्देशिका

15. भारत सरकार को कानूनी विषयों पर परामर्श कौन देता है
उत्तर :- महान्यायवादी ( अटॉर्नी जनरल)

16. भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसको संबोधित करके देता है
उत्तर :- उपराष्ट्रपति को

17. केन्द्र सरकार का प्रमुख कौन होता है
उत्तर :- प्रधानमंत्री

18. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष होना चाहिए
उत्तर :- 25 वर्ष

19. लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है
उत्तर :- लोक सभा उपाध्यक्ष को

20. राज्य सभा की अधिकतम निर्धारित सदस्य संख्या कितनी है
उत्तर :- 250

21. मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है
उत्तर :- संसद के प्रति

22. भारत का प्रथम महान्यायवादी कौन था
उत्तर :- एम. सी. सीतलवाड़

23. भारतीय संघ के अंतर्गत किसी राज्य को सम्मिलित करने का अधिकार किसे प्राप्त है
उत्तर :- संसद को

24. भारतीय संविधान के निर्माण काल में संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे
उत्तर :- 12

25. भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है
उत्तर :- रूस के संविधान से

26. भारत में न्यायिक पुनरावलोकन की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गई है
उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

27. भारत के संविधान में सम्मिलित आपातकालीन उपबंध किस देश के संविधान से प्रेरित है
उत्तर :- जर्मनी

28. राज्यों के पुनर्गठन से सम्बंधित फजल अली आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था
उत्तर : – वर्ष 1953 में

29. राज्य पुनर्गठन आयोग ने 1 नवम्बर, 1956 को कितने राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश बनाए थे
उत्तर :- 14 राज्य एवं 6 संघ राज्य

30. भारत में केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रशासन किस के द्वारा किया जाता है
उत्तर :- राष्ट्रपति द्वारा

31. राज्य का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व क्या है
उत्तर :- संप्रभुता

32. उद्देशिका को राजनीतिक जन्मपत्री की संज्ञा किसने प्रदान की है
उत्तर :- के. एम. मुंशी

33. भारतीय संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे
उत्तर :- सर बी. एन. राव

34. भारत का संविधान कब स्वीकार किया गया
उत्तर :- 26 नवम्बर, 1949

35. नए राज्य के गठन की शक्ति किसे प्राप्त है
उत्तर :- संसद को

36. किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया था
उत्तर :- 42वें संविधान संशोधन के द्वारा

37. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है
उत्तर :- एकल नागरिकता

38. भारत एक गणतंत्र है, इसका क्या अर्थ है
उत्तर :- भारत में वंशानुगत शासन नहीं है।

39. भारत के संदर्भ में धर्मनिरपेक्ष शब्द का सही भाव क्या है
उत्तर :- भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है

40. उद्देशिका में सम्मिलित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के तत्व किससे सम्बंधित है
उत्तर :- 1917 की रूसी क्रांति से

41. संविधान सभा में पण्डित नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था
उत्तर :- 13 दिसम्बर, 1946

42. नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव संविधान सभा में कब स्वीकृत हुआ था
उत्तर : – 22 जनवरी, 1947

43. भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान किस देश से लिया गया है
उत्तर :- ब्रिटेन

44. लक्ष्मीमल सिंघवी समिति किससे सम्बंधित है
उत्तर :- दोहरी नागरिकता से

45. भारत की संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी
उत्तर :- 9 दिसम्बर, 1946 को

46. भारत का संविधान परिसंघीय है, यह किससे निर्धारित होता है
उत्तर :- केन्द्र और राज्यों के मध्य शक्तियों के वितरण से

47. सर्वप्रथम कांग्रेस के किस अधिवेशन में जन-गण-मन गाया गया था
उत्तर :- कलकत्ता अधिवेशन (वर्ष1911)

48. राष्ट्र गान के गायन का मानक समय कितना है
उत्तर :- 52 सेकंड

49. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है
उत्तर :- 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

50. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है
उत्तर :- राष्ट्रपति द्वारा

51. राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है
उत्तर :- उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश

52. संविधान संशोधन का प्रावधान किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किया गया है
उत्तर :- अनुच्छेद- 368

53. संविधान सभा के कार्यों से सम्बंधित समिति के अध्यक्ष कौन थे
उत्तर :- जी. वी. मावलंकर

54. संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिमंडल शब्द का प्रयोग किया गया है
उत्तर :- अनुच्छेद- 352 (3) में

55. भारत का सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है
उत्तर :- भारत का महान्यायवादी

56. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत धन विधेयक को परिभाषित किया गया है
उत्तर :- अनुच्छेद- 110

57. लोक सभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है
उत्तर :- 552

58. संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को लागू करने की शक्ति किसे प्रदान की गई है
उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को

59. भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 13 का मुख्य उद्देश्य किसके सन्दर्भ में संविधान की सर्वोच्चता सुनिश्चित करना है
उत्तर :- मौलिक अधिकारों के

60. भारतीय संविधान में समानता के अधिकार का विस्तार किन अनुच्छेदों में है
उत्तर :- अनुच्छेद- 14 से 18 तक

61. भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा है
उत्तर :- जी. आस्टिन ने

62. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है
उत्तर :- राष्ट्रपति

63. भारतीय संविधान के वृहद् होने का क्या कारण है
उत्तर :- संघ तथा राज्यों का एकल संविधान

64. भारत अर्द्धसंघात्मक राज्य है, यह किसने कहा था
उत्तर :- के. सी. व्हियर ने

65. भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है
उत्तर : – जनता

66. किस सदन की अध्यक्षता ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाती है, जो उस सदन का सदस्य नहीं होता है
उत्तर :- राज्यसभा

67. भारतीय संविधान में निहित विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया किस देश के संविधान से ग्रहण की गई है
उत्तर :- जापान से

68. भारतीय संविधान में संसदीय विशेषाधिकार की संकलना किस देश के संविधान पर आधारित है
उत्तर :- ब्रिटेन

69. भारत के संविधान में सम्मिलित मूल अधिकार किस देश के संविधानिक प्रावधानों से प्रेरित है
उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

70. किस संविधान संशोधन अधिनियम को लघु संविधान कहा जाता है
उत्तर :- 42वें संविधान संशोधन को

71. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा
उत्तर :- 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन

72. रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 द्वारा सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गयी थी
उत्तर :- कलकत्ता में (1774 ई.)

73. भारतीयों को भारत के प्रशासन में भाग लेने का अधिकार किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुआ
उत्तर :- चार्टर एक्ट, 1833 द्वारा

74. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र किस संविधान संशोधन द्वारा बना
उत्तर :- 69वें संशोधन द्वारा

75. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची कब जोड़ी गई
उत्तर :- प्रथम संविधान संशोधन 1951 के द्वारा

76. प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है
उत्तर :- राष्ट्रपति के द्वारा

77. संसदीय शासन व्यवस्था में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके अधीन होती है
उत्तर :- प्रधानमंत्री

78. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में कार्यपालिका की समस्त शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं
उत्तर :- राष्ट्रपति में

79. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे प्राप्त है-
उत्तर :-राष्ट्रपति को

80. लोकसभा और राज्यसभा का संयुक्त अधिवेशन किसके द्वारा आहूत किया जाता है
उत्तर :-राष्ट्रपति के द्वारा

81. कृषि भारतीय संविधान की किस सूची से सम्बंधित है
उत्तर :- राज्य सूची

82. पंचायती राज किस सूची में सम्मिलित है
उत्तर :- राज्य सूची में

83. भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्यों का प्रावधान किस देश के संविधान से प्रेरित है
उत्तर :- रूस

84. भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है
उत्तर : – संसदात्मक

85. नीति निदेशक तत्वों तथा मूल अधिकारों को संविधान की आत्मा किसने कहा है
उत्तर :- ग्रेनविल ऑस्टिन

86. संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार, भारत होगा
उत्तर :- राज्यों का संघ

87. 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान किसके द्वारा अधिनियमित किया गया था
उत्तर :- संविधान सभा द्वारा

88. राज्य में राष्ट्रपति शासन किसकी सलाह पर लागू किया जाता है
उत्तर :- राज्यपाल की

89. राष्ट्रपति शासन अधिकतम कितनी अवधि तक लगाया जा सकता है
उत्तर :- 3 वर्ष

90. संविधान सभा ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था
उत्तर :- 29 अगस्त, 1947

91. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रेसीडेंसी से हुआ था
उत्तर :- बम्बई प्रेसीडेंसी से

92. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का सिद्धांत किस देश से लिया गया है
उत्तर :- फ्रांस

93. वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिशों को संसद सदन के समक्ष कौन रखवाता है
उत्तर :- भारत का राष्ट्रपति

94. भारत में वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है
उत्तर :- अनुच्छेद- 280

95. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है
उत्तर :- राष्ट्रपति के द्वारा

96. उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में यह धारणा प्रस्तुत की कि, उद्देशिका संविधान का अभिन्न अंग है
उत्तर :- एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया

97. सभी व्यक्ति पूर्णतः और समान रूप से मानव हैं, यह सिद्धान्त जाना जाता है
उत्तर :- सार्वभौमिकता का

98. भारत में लौकिक सार्वभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना आरम्भ होती है
उत्तर :- हम, भारत के लोग शब्दों से

99. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था
उत्तर :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

100. भारतीय संविधान के किस भाग के अंतर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं
उत्तर :- भाग- 3 (अनु. 12 से 35 )

101. अनुच्छेद-18 का सम्बंध है
उत्तर :- उपाधियों के अन्त से

102. भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची को किस संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया
उत्तर : – प्रथम संविधान संशोधन (वर्ष 1951)

103. भारत के संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता का प्रत्यक्ष प्रावधान नहीं है, परन्तु यह स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में अंतर्निहित है
उत्तर :- अनुच्छेद 19 (A) में

104. जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में कब अपनाया गया था
उत्तर :- 24 जनवरी, 1950 में

105. भारत सरकार द्वारा अशोक स्तम्भ को राष्ट्रीय चिह्न के रूप में अंगीकृत किया गया था
उत्तर : – 26 जनवरी, 1950

106. मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है
उत्तर :- न्यायपालिका

107. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के लिए कौन सी याचिका दायर की जा सकती है
उत्तर :- बंदी प्रत्यक्षीकरण

108. एक वर्ष में लोकसभा के कम से कम कितने सत्र बुलाए जाते हैं
उत्तर :- दो

109. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अस्पृश्यता का उन्मूलन किया गया है
उत्तर :- अनुच्छेद-17

110. राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों में कौन सा अनुच्छेद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवर्द्धन से
सम्बंधित है
उत्तर :- अनुच्छेद 51

111. भारतीय संविधान में किसके अंतर्गत पंचायती राज प्रणाली की व्यवस्था की गई है
उत्तर :- राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों के अंतर्गत

112. किस देश के संवैधानिक प्रावधानों से प्रभावित होकर भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्यों को सम्मिलित
किया गया है
उत्तर :- पूर्व सोवियत संघ (USSR)

113. भारत के राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किस प्रकार पद से हटाया जा सकता है
उत्तर :- महाभियोग द्वारा

114. भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश से ली गई है
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया

115. भारतीय संघ में नये राज्य के गठन का प्रावधान किस अनुसूची में किया गया है
उत्तर :- प्रथम अनुसूची

116. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया था
उत्तर :- 13 दिसम्बर, 1946

117. समाजवादी, अखण्डता तथा पंथनिरपेक्ष शब्द संविधान की प्रस्तावना में किस संशोधन द्वारा सम्मिलित किए गए थे
उत्तर :- 42वें संशोधन द्वारा

118. भारत की संघीय शासन प्रणाली किस देश के संविधान से प्रेरित है
उत्तर :- कनाडा

119. आपात उपबंध आपातकाल में किसी राज्य विधानसभा की अवधि बढ़ाई जा सकती है
उत्तर :- संसद द्वारा

120.लोक सभा की वर्तमान सदस्य संख्या कितनी है
उत्तर :- 545

121. संसदीय व्यवस्था में शून्य काल किस देश की देन है
उत्तर :- भारत की

122. सदन की कार्यवाही का प्रथम घंटा क्या कहलाता है
उत्तर :- प्रश्न काल

123. भाषाई आधार पर भारत में सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया
उत्तर :- आंध्र प्रदेश

124. भारत से बाहर लगातार कितने वर्षों तक रहने पर भारतीय नागरिकता समाप्त कर दी जायेगी
उत्तर :- सात वर्ष

125. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद विधि के समक्ष समता के अधिकार से सम्बंधित है
उत्तर :- अनुच्छेद-14

126. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का प्रावधान किया गया है
उत्तर :- अनुच्छेद 19 में

127. प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं है, उच्चतम न्यायालय ने यह मत किस वाद में व्यक्त किया था
उत्तर :- बेरूबारी संघ मामले में (वर्ष 1960 )

128. लोकसभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 किस संविधान संशोधन द्वारा दी गयी
उत्तर :- 31वें संशोधन द्वारा

129. लोकसभा को कार्यकाल पूरा होने के पहले किसके द्वारा भंग (Dissolve) किया जा सकता है-
उत्तर :- प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा

130. भारत में कितने राज्य एवं संघीय प्रदेश हैं
उत्तर :- 28 राज्य एवं 8 संघीय प्रदेश

131. एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किसके द्वारा दिया
गया था
उत्तर :- क्रिप्स मिशन द्वारा

132. भारतीय संविधान सभा का गठन किसके अंतर्गत किया गया था
उत्तर :- कैबिनेट मिशन 1946 ई. के अंतर्गत

133. कैबिनेट मिशन द्वारा प्रस्तुत योजना के अनुसार, संविधान सभा में प्रांतों से प्रतिनिधियों का निर्वाचन किस अनुपात में था
उत्तर : – 10 लाख की जनसंख्या पर एक सदस्य

134. लोकसभा में केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अधिकतम कितनी सीटें आरक्षित है
उत्तर :- 20

135. भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति किस अधिनियम के द्वारा प्राप्त हुई
उत्तर :- भारत परिषत् अधिनियम, 1892

136. केन्द्रीय विधानमण्डल सर्वप्रथम किस अधिनियम द्वारा द्वि- सदनीय बनाया गया
उत्तर : – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा

137. भारत के राष्ट्रपति को अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति मूलतः किस अधिनियम से प्रेरित है
उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935 से

138. केन्द्र में द्वैध शासन व्यवस्था किस अधिनियम के द्वारा लागू की गयी थी
उत्तर :- भारत शासन अधिनियम, 1935

139. दो पृथक केन्द्र शासित प्रदेशों के रूप में जम्मू-कश्मीर का विभाजन कब किया गया
उत्तर : – 31 अक्टूबर, 2019

140. संघ की कार्यपालकीय शक्तियाँ किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति में निहित हैं
उत्तर :- अनुच्छेद – 53

141. राष्ट्रपति लोकसभा को कब भंग कर सकते हैं
उत्तर :- केंद्रीय मंत्रिमंडल की अनुशंसा पर

142. एक विधेयक जो संसद में प्रस्तुत किया जाता है वह किस प्रक्रिया के बाद अधिनियम बन जाता है
उत्तर :- राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद

143. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों की संकल्पना किस देश के संविधान से अभिप्रेरित है
उत्तर :- आयरलैंड

144. सरकारों द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित है
उत्तर :- सातवीं अनुसूची में

145. राज्य भूमि सुधार अधिनियम को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इसे किस अनुसूची में सम्मिलित किया गया है
उत्तर :- 9वीं अनुसूची में

146. भारत का महान्यायवादी किसका विधि सलाहकार होता है
उत्तर :- भारत सरकार का

147. अनुच्छेद- 76 (4) के अनुसार, महान्यायवादी किसके प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा
उत्तर :- राष्ट्रपति

148. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के पद का सृजन किसके द्वारा किया गया है
उत्तर :- संविधान द्वारा

149. अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली का आधारभूत तत्व क्या है
उत्तर :- एकल कार्यपालिका

150. भारतीय संविधान में संवैधानिक संशोधन का प्रावधान किस देश से लिया गया है
उत्तर :- दक्षिण अफ्रीका

151. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है
उत्तर :- लद्दाख

152. भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाने की अधिकार किसे प्राप्त है
उत्तर :- संसद को

153. अनुच्छेद- 61 के अन्तर्गत राष्ट्रपति पर महाभियोग संसद के किस सदन द्वारा प्रारम्भ किया जा सकता है
उत्तर :- संसद के किसी भी सदन द्वारा

154. राज्य सभा का सभापति कौन होता है
उत्तर :- उपराष्ट्रपति

155. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है
उत्तर :- राष्ट्रपति

156. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन का निर्धारण, किसके द्वारा किया जाता है
उत्तर :- संसद द्वारा

157. भारतीय संविधान के किस भाग में मौलिक कर्त्तव्य उल्लिखित है
उत्तर :- भाग – IV (A)

158. भारत के राष्ट्रपति चुनाव में उत्पन्न विवाद का निपटारा कौन करता है
उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय

159. राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी है
उत्तर :- 30 वर्ष

160. संसद के किस सदन का अध्यक्ष उसका सदस्य नहीं होता है
उत्तर :- राज्य सभा का

161. विवाह, विवाह विच्छेद और गोद लेना आदि संविधान की सातवीं अनुसूची में किसके अंतर्गत सम्मिलित
किए गए हैं
उत्तर :- सूची-III (समवर्ती सूची) में

162. भारतीय संविधान का कौन सा भाग भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में वर्णित करता है
उत्तर :- संविधान की प्रस्तावना

163. लोक सभा चुनाव में निर्धारित होने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की गयी है
उत्तर :- 25 वर्ष

164. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति पद के लिए पुनः निर्वाचन की पात्रता निर्धारित करता है
उत्तर :- अनुच्छेद 57

165. शक्तिशाली केन्द्र के साथ भारत की संघात्मक व्यवस्था किस देश के संविधान से प्रेरित है
उत्तर :- कनाडा

हम उम्मीद करते है की आपको Samvidhan Gk Question In Hindi जरूर पसंद आए होंगे कृपया आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Join Telegram Group Free PDF Download (All Competitive Exam,GK)
20230225 120136 768x135 1

ये भी पढ़ें

Share this:

Leave a Comment