Tongue Twisters in Hindi | जीभ घुमा देने वाले टंग ट्विस्टर

Tongue Twisters in Hindi – नमस्कार दोस्तों आप सब का स्वागत है आज के इस लेख में आपके लिए लेके आए है बहुत ही मज़ेदार जीभ को घूमा देने वाले टंग ट्विस्टर्स ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे, टंग ट्विस्टर वाक्य देखने में लगता है की इसे बोलना काफी आसान होगा लेकिन यह बोलने में थोडा कठिन होते है यदि आप कुछ शब्द प्रयास करना चाहते हैं जिनसे आपकी जीभ की प्रैक्टिस हो जाये तो इन शब्दों का निरंतर प्रयास कीजिए।

Tongue Twisters in Hindi

“कच्चा पापड़, पक्का पापड़ !” पांच बार बोलकर देखिये क्या आप इसे बिना अटके बोल सकते हैं? शायद ही आप इसे लगातार सही सही नहीं बोल पाएंगे इसमें कहीं न कहीं कन्फ्यूजन आएगा। पहले आप जान लीजिये कि इनको बोलने के फायदे क्या होते हैं। ये हमारे कठिन अक्षरों के उच्चारण को शुद्ध करने में भी बहुत मददगार साबित होते हैं।

Tongue Twisters in Hindi | ऐसे टंग ट्विस्टर जो आपकी जुबान सही कर दे

  • समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है!
  • कच्चा पापड़, पक्का पापड़। पक्का पापड़ कच्चा पापड़!
  • डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली| जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वो ही डाली किसी ने तोड़ डाली!
  • तोला राम ताला तोल के तले तेल में तुल गया, तुला ताला तले तेल में तला गया!
  • पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता!
  • कच्चा कचरा, पक्का चकरा!
  • नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल!
  • चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी के चमच्च से चटनी चटाई!
  • कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू, पक्का कद्दू, कच्चा कद्दू
  • मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत
  • ऊंट ऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची. ऊंची पूंछ ऊंट की!
  • कच्ची रोटी खाके रोती, रोटी खाके कच्ची रोती!
  • आचार का कचरा ,कचरे के डिब्बे मेँ. कचरे के डिब्बे मेँ आचार का कचरा।
  • लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास।
  • चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला!
  • फालसे का फासला।
  • ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम!
  • चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे चाट-चाट कर चार छाता चोर चुराकर भागे!
  • भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा!
  • लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे तो लपकबे कब!
  • जो जो को खोजो खोजो जोजो को जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जो जो!
  • पीतल के पतीले में पीला पपीता!
  • मदन मोहन मालवीय मदा्स मे मछली मारते मारते मरे!
  • राधा की बूनी में नीबू की धारा!

Short Tongue Twisters in Hindi for Kids

  • कच्चा पापड़ पक्का पापड़
  • छल्ले में छल्ला छज्जे पे चच्चा।
  • नदी किनारे किराने की दुकान
  • टेची में कैंची टेची पे कैंची।
  • पीतल के पतीले मे पका पपीता पीला पीला।
  • लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास ||
  • समझ समझ के समझ को समझो

Funny Tongue Twisters in Hindi for Students

  • चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
  • ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।
  • पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता।
  • जो जो को खोजो खोजो जोजो को, जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।
  • पानी में पकोड़ी कचोड़ी की चटोरी।
  • कच्चा पापड़ पक्का पापड़।

हमें उम्मीद है की आपको जीभ घुमा देने वाले टंग ट्विस्टर पसन्द आये होंगे कृपया आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और कृपया अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। पोस्ट को लास्ट तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

20230225 120136 768x135 1

ये भी पढ़ें

100+ मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित

Share this:

Leave a Comment